आगरालीक्स …आगरा में अनलॉक वन में लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इससे जुलाई में केस तेजी से बढ सकते हैं, एटीएम में कैश डालने वाले में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आगरा में रविवार को कोरोना के 14 नए केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1210 पहुंच गई है, 85 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए मरीज
सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 48 साल के टेढी बगिया निवासी मरीज, मिनोनिया की समस्या होने पर भर्ती 29 साल की नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी युवती, 45 साल के रुनकता निवासी मरीज 27 साल की अमरपुरा निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
एक परिवार के तीन और पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए सिकंदरा निवासी 55 साल के मरीज, उनकी 50 साल की पत्नी और 29 साल के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। गजानन कॉलोनी निवासी 47 साल के मरीज और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
एक और चार साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव
जगजीत नगर कॉलोनी निवासी चार साल के बच्चे, सैंया निवासी एक साल के बच्चे, 13 साल के बुंदूकटरा निवासी बालक, 45 साल कि सिंघी गली निवासी मरीज में कोरोना पॉजिटिव आया है।
5 मरीज डिस्चार्ज, 111 का चल रह इलाज
कोरोना पॉजिटिव पांच मरीजों की ठीक होने पर छुटटी कर दी गई, 1014 मरीज ठीक हो चुके हैं। 111 मरीजों का इलाज चल रहा है।