Thursday , 11 December 2025
Home अलीगढ़ लीक्स Woman brutally beaten and set on fire for 5 Thousand Rs in Agra
अलीगढ़ लीक्स

Woman brutally beaten and set on fire for 5 Thousand Rs in Agra

woman
आगरालीक्स….. आगरा में पांच हजार रुपये को लेकर देवर ने भाभी के साथ मारपीट की और आग लगा दी, वह चीखती हुई घर से बाहर निकली, आस पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद भी आगरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के हिरनेर गांव में सत्यवती पत्नी महीपाल से उसके चचेरे देवर मनोज ने एक महीने पहले पांच हजार रुपये लिए थे। उसने मनोज ने एक माह बाद पैसा लौटाने को कहा था। दो जुलाई को सत्यवती देवर मनोज से उधार दिए रुपये मांगने उसके घर गई। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। मनोज ने सत्यवती के साथ के मारपीट के बाद आग लगा दी। इस दौरान उसके चचिया ससुर मिश्रीलाल व सास हरदेई भी मौजूद थे। महीपाल ने पत्नी को आग में जलने की खबर के बाद उसको निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। उसकी हालत में कोई सुधार होता न देख दो दिन पहले आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां पर आज उसने दम तोड़ दिया। महिपाल ने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस मनोज तथा उसके पिता के खिलाफ मामला नहीं दर्ज कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News : FIR lodge against Gym owner for molesting woman#Aligrahnews

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News : जिम संचालक ने युवती से दोस्ती की, होटल बुलाकर...

error: Content is protected !!