आगरालीक्स……. आगरा निवासी बसपा से पूर्व एमएलसी धर्म प्रकाश भारतीय पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और गुजरात में बसपा पदाधिकारी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से वसूली की । संगठन में विभिन्न पदों पर बनाए गए पदाधिकारियों से लाखों रुपये लिए गए। इसमें तमाम ऐसे कार्यकर्ताओं को भी पद दे दिए गए, जो संगठन के लिए काम नहीं कर रहे थे। इस तरह की तमाम शिकायतों आने के बाद बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ने जांच कराई, जांच में पूर्व एमएलसी पर लगाए गए आरोप सही मिले हैं। इसके बाद उन्हें पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही संगठन से जुडे अन्य पदाधिकारियों के बारे में भी जांच कराई गई है। इसके बाद कई और पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है।
Leave a comment