आगरालीक्स …आगरा में महिला सिपाही की मौत के बाद शव कार में रखा रहा, कोरोना की पुष्टि होने के बाद कार से किसी ने शव बाहर नहीं निकाला। महिला सिपाही की दो मई को डिलीवरी हुई थी, इसके बाद से ही सर्दी जुकाम और बुखार आ रहा था। तबीयत बिगडने पर परिजन इलाज के लिए लेकर गए, रास्ते में ही मौत हो गई।
सिकंदरा केके नगर में अपनी ससुराल आइ कानपुर में तैनात महिला सिपाही की दो मई को लेडी लॉयल में डिलीवरी हुई, उसके कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए और छुटटी कर घर भेज दिया। उसे बुखार के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड गई। परिवार के लोग उसे हाईवे स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। इसी दौरान महिला सिपाही ने कार में ही दम तोड़ दिया। वे घर आ गए, उसी समय जानकारी मिली की महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे लोग दहशत में आ गए। महिला सिपाही का शव कार में ही रखा रहा। महिला के शव को सैनेटाइज कर पैक करने के बाद अंतिम संस्कार कराने के लिए टीम का इंतजार होता रहा, कोई कार से शव निकालने के लिए आगे नहीं आया।