Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Lock Down 3.0 Agra: Police start checking on road in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lock Down 3.0 Agra: Police start checking on road in Agra

243

आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन में सख्ती की गई है, सरकारी कर्मचारी सुबह 10 बजे के बाद रोड पर यह कहकर निकलेंगे कि वे कार्यालय जा रहे हैं तो चालान किया जाएगा, दो बार चालान के बाद तीसरी बार पकडे जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
आगरा में कोरोना के केस बढने के बाद सख्ती कर दी गई है। सरकारी कार्यालय खुले हैं, ऐसे में तमाम लोग इमरजेंसी सेवा के पास और सरकारी कर्मचारी होने पर कार्यालय जाने की बात कहकर सडकों पर निकल रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है, सुबह 10 बजे के बाद और रात में रोड पर ​ वाहनों की चेकिंग की जा रही है, खुद को सरकारी कर्मचारी बताने पर उनके कार्यालय का समय पूछा जा रहा है, अधिकांश कार्यालय का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक है, इसके बाद भी रोड पर घूमते मिलने पर चालान जारी किया जाएगा।
देहात में खुली शराब की दुकानें
प्रदेश भर में शराब की दुकानें खोली गई हैं, आगरा रेड जोन में है, ऐसे में मंगलवार को आगरा नगर निगम के 100 वार्ड और देहात क्षेत्र के हॉट स्पॉट क्षेत्रों को छोडकर अन्य जगहों पर शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई। मगर, मंगलवार को कुछ ही दुकानें खुल सकीं, बुधवार को अधिकांश क्षेत्रों में शराब की दुकानें खुल गई हैं। मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश दिए गए हैं। पुलिस भी तैनात की गई है।
653 हुए कोरोना संक्रमित
बुधवार सुबह कोरोना के 13 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 653 पहुंच गई है।
दवा का थोक कारोबारी पॉजिटिव
आगरा के फव्वारा पर थोक दवा का बाजार है। यहां बोहरे राम गोपाल मार्केट के थोक दवा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले सिकंदरा क्षेत्र के कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद थोक दवा कारोबारी, उनकी दुकान पर काम करने वाले और उनके परिजनों की जांच की गई। इसमें थोक दवा कारोबारी के बेटे, पुत्रवधू, कर्मचारी सहित छह में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उनकी दुकान के सामने रहने वाले एक और थोक दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, इसके बाद कर्मयोगी कमला नगर में रहने वाले थोक दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब बोहरे राम गोपाल मार्केट के शमसाबाद रोड निवासी 42 साल के थोक दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह करीब 12 दिन से अपनी दुकान पर नहीं आ रहे थे, घर पर ही थे, सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
थोक दवा बाजार नहीं खुला, मेडिकल स्टोर खुले
एक के बाद एक थोक दवा कारोबारियों के पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को थोक दवा की दुकानें नहीं खुली हैं, 11 बजे से थोक दवा की दुकान खुल जाती हैं लेकिन दवा कारोबारी दुकान नहीं खोल रहे हैं। मगर, मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!