आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड पर ?रेड लाइट होते ही कार से महिला कूद गई, शोर मचाने पर लोगों ने कार सवार को पकड कर पुलिस को सौंप दिया।
आगरा में एमजी रोड पर टवेरा कार से एक महिला कूद गई, शोर मचाने पर लोगों ने कार सवार महिला के पति को पकड कर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने अपना नाम रूबी कुशवाह बताया, उसकी मान सिंह निवासी ग्वालियर से शादी हुई है, वह ग्वालियर में रहती है। एक बेटा और एक बेटी हैं, मान सिंह गाडी चलाता है। रूबी ने बताया कि उसका पति मान सिंह आगरा में किसी काम के बहाने अपने साथ कार से लेकर आया था। पिछली सीट पर उसका एक दोस्त बैठा हुआ था । रास्ते में चाय में नशे की गोलियां मिलाकर दे दीं । इससे रूबी बेहाेश हो गयी । इसके बाद पीछे की सीट पर छिपे पति के दोस्त ने उसका रस्सी से गला घोंट दिया ।
वह उसे मृत जानकर आगरा फेंकने लेकर आए थे । तभी रूबी को होश आ गया। प्रताप पुरा चौराहे पर रेड लाइट पर गाडी रुकते ही वह कार का गेट खोलकर कूद गई। लोगों ने उसके पति को पकड लिया, इंस्पेक्टर सदर का मीडिया से कहना है कि मानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
फाइल फोटो