आगरालीक्स… आगरा में जिम में वर्कआउट कर रही महिला ने छेडछाड के आरोप लगाए हैं, महिला का वीडिया बनाया, विरोध करने पर महिला के देवर के पर रॉड से हमला करने लगे तो जिम संचालक ने रोक दिया, इस मामले में थाना कमला नगर में महिला ने तहरीर दी है, पुलिस जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के कमला नगर स्थित जिम में महिला एमजी रोड पर रहने वाली महिला वर्कआउट करने आती हैं। वे शुक्रवार को अपने देवर के साथ जिम में वर्कआउट के लिए पहुंची, यहां वे वर्क आउट कर रहीं थी। दो युवक जिम ज्वाइन करने के लिए पहुंचे। महिला का आरोप है कि युवक उसे घूर कर देखने लगे, इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। महिला के विरोध करने पर अभद्रता कर दी।

महिला के देवर पर हमला करने का प्रयास, जिम ना आने की हिदायत
महिला से अभद्रता करने पर देवर ने पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा, इस पर युवकों ने रॉड से हमला करने की कोशिश की, जिम संचालक ने उसे रोक दिया। युवक वहां से चले गए, कुछ देर बाद एक दर्जन युवको के साथ जिम पर आ गए। महिला और उसके देवर को धमकी दी, आरोप है कि जिम में ना आने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पुलिस को फोन कर दिया, पुलिस के पहुंचने से पहले युवक जा चुके थे, इस मामले में महिला ने तहरीर दी है, थाना कमला नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Symbolic Image