आगरालीक्स ..स्मार्ट सिटी आगरा 30 मिनट की बारिश में बनी तलैया, खेरिया एयरपोर्ट के लिए जाने वाला वीवीआईपी रोड से लेकर कॉलोनियों जलमग्न, 45 एमएम बारिश हुई है।
आगरा में शुक्रवार शाम को मौसम बदल गया, 4 30 बजे के बाद तेज बारिश होने लगी, करीब 30 मिनट की बारिश के बाद खेरिया एयरपोर्ट के लिए जाने वाले वीवीआइपी रोड सहित कई रोड जलमग्न हो गए। बिजली घर पर जलभराव में वाहन डूब गए। करीब एक घंटे तक गंदा पानी भरा रहा। लोगों के लिए परेशानी खडी हो गई।
रोड से लेकर कॉलोनियों में भरा गंदा पानी
30 मिनट की बारिश से रोड से लेकर कॉलोनियों में गंदा पानी भर गए, इससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई, कई इलाकों में गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।
45 एमएम बारिश, 35 डिग्री तापमान
30 मिनट की बारिश के बाद शहर जलमग्न हो गया, इस दौरान 45 एमएम बारिश हुई है, अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, यह दोपहर में था। बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिल गई।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को बादल छा सकते हैं, रविवार को भी बादल छाने की संभावना है लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।