आगरालीक्स…(22 November 2021 Mathura News) महिला की हत्या के लिए वीभत्स तरीका. बंद कमरे में चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा था मिला महिला का शव. तारों में था करंट…पुलिस कर रही जांच
मथुरा की घटना
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक महिला की वीभत्स तरीके से हत्या की गई है. महिला का शव बंद कमरे में चारपाई पर पड़ा हुआ था और वह बिजली के तारों से बंधा हुआ था. बिजली के तारों में करंट प्रवाहित था. सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो शव क्षतविक्षत था. महिला का चेहरा भी बुरी तरह से कुचला गया था. शव चार से पांच दिन पुराना बताया गया है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस मामले की जांच कर हरी है.
लोगों ने दी थी सूचना
मामला मथुरा के मांट मूला में ईदगाह रोड के पास का है. बताया जाता है कि यहां एक बंद मकान से लोगों को दुर्गंध आती मिली. इस पर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया. अंदर एक महिला का शव चारपाई से बंधा हुआ था और वह बिजली के तारों से बंधा था. महिला का चेहरा बुरी तरह से क्षतविक्षत था और जिन तारों से उसे बांधा गया था उसमें करंट बह रहा था. पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त स्मृति पत्नी विपिन उर्फ डोली निवासी राधा निवास वृंदावन के रूप में की गई है. लोगों ने बताया कि विपिन अअपनी पत्नी के साथ इसी कमरे में करीब छह माह से रह रहे थे. उन दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी. लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से विपिन लापता है.
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पता चला है कि विपिन हलवाई का काम करता है. उसकी तलाश की जा रही है. फोरेंसिंकी टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं.