Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Woman Physiotherapist molested in Agra, Gym Trainer beaten by miscreants
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Woman Physiotherapist molested in Agra, Gym Trainer beaten by miscreants

134

आगरालीक्स.. आगरा में फिजियोथैरेपिस्ट युवती और उसकी बहन से मनचलों ने छेडखानी कर दी, उन्हें बचाने आए जिम ट्रेनर सहित लोगों को पीट दिया, फायरिंग कर दी।
आगरा में गुरुवार रात 10:30 बजे लॉयर्स कॉलोनी निवासी फिजियोथैरेपिस्ट युवती ने ऑनलाइन एप से खाना आर्डर किया था। उसकी डिलीवरी देने आए एजेंट को पता नहीं मिलने पर युवतियों ने उसे कॉलोनी में एक कोचिंग के पास आने की कहा। फिजियोथैरेपिस्ट युवती अपनी बहन के साथ कोचिंग पर पहुंच गईं। वहां तीन-चार युवक खडे हुए थे, उन्होंने युवतियों को देख टिप्पणी करने के बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों के साथ आए युवक ने विरोध किया तो शोहदों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

कॉलोनीके जिम ट्रेनर राम शर्मा और डॉ. नवीन उन्हें बचान के लिए आए, शोहदों ने फोन करके अपने साथियों को वहां बुला लिया। राम शर्मा और डॉ. नवीन कुमार सहित लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। कॉलोनी के लोगों के एकजुट होने पर शोहदों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कॉलोनी में अफरातफरी और दहशत फैल गई। पथराव में जिम ट्रेनर राम शर्मा का सिर फूट गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

दबंग शोहदों से परेशान पथराव लॉयर्स कॉलोनी में कई कोचिंग सेंटर हैं। यह शोहदे वहां आने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। कोई विरोध करता है तो मारपीट पर उतर आते हैं। लोगो का कहना था कि कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपितों की पहचान हो सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईरान...

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!