आगरालीक्स ..आगरा में आप भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज पुलिया की तरफ आ रहे हैं तो जाम में पफंस जाएंगे, यहां सीवर लाइन का काम तीन महीने में पूरा हो पाएगा।
आगरा में भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर हर साल सीवर लाइन धंस जाती है, इससे हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में जल निगम की सीएनडीएस शाखा लायर्स कॉलोनी से लेकर अबुउलाह की दरगाह तक सीवर लाइन बिछाने का काम कर रही है। करीब 1200 एमएम के पाइप डाले जा रहे हैं। बहुत गहराई में खुदाई करनी पड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब पांच महीने में अबुउलाह की दरगाह से लेकर न्यू आगरा थाने के पास तक पाइप लाइन डालने का कार्य पहुंचा है। अभी लायर्स कॉलोनी तक लाइन डाली जानी है। इसके लिए सर्विस रोड को बंद करना पड़ेगा। लायर्स कॉलोनी तक लाइन डालने में करीब तीन माह का समय और लगेगा। इसके चलते भगवान टॉकीज पर रूट डायवर्ट रहेगा।
आज 17 ट्रेनें रहेंगी रद
मेगा ब्लॉक के चलते शुक्रवार को 12618 मंगला एक्सप्रेस, 12617 मंगला एक्सप्रेस, 12808 समता एक्सप्रेस, 12644 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 14318 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस, 22182 जबलपुर सुपरफास्ट, 14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी, 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, 18507 हीराकुंड एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 22416 एपी एक्सप्रेस, 22415 एपी एक्सप्रेस, 13008 तूफान एक्सप्रेस, 51902 दिल्ली-आगरा कैंट पैसेंजर, 51901 आगरा कैंट-दिल्ली पैसेंजर, 64953 आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, उत्कल एक्सप्रेस।