अलीगढ़लीक्स… (24 june ) । शहर की एक पॉश कॉलोनी में आज एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
खुर्जा के अहीरपाड़ा निवासी राजेश गर्ग ने अपनी बेटी शैली गुप्ता (28) की शादी 28 नवंबर 2011 को साईं विहार निवासी गौरव गुप्ता के साथ की थी। शैली पर दो बेटियां हैं। परिजनों का आऱोप है कि शादी के बाद से ही शैली को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार दोनों के बीच समझौता करा दिया। एक साल पहले भी राजेश गर्ग ने पांच लाख रुपये की मदद की थी।
मायके वाले आए तो मिला शव
बताया जा रहा है कि गुरुवार को शैली के भाई को लड़की वाले देखने के लिए आने वाले थे। ऐसे में मायके वाले शैली को बुलाने आ रहे थे। लेकिन, सुबह छह बजे मौत की सूचना मिली। स्वजन पहुंचे तो कमरे में शैली का शव पड़ा था। गले पर निशान थे। शरीर पर भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इससे गुस्साए लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया।
पति हिरासत में
सीओ मोहसिन खान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। सीओ ने बताया कि महिला के गले पर निशान हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पति को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।