नईदिल्लीलीक्स… (24 june ) । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी पूरी तरह थमा नहीं है, उससे पहले देश में कोरोना वायरस के नये वेरियेन्ट डेल्टा प्लस ने तीसरी लहर का खतरा बढ़ा दिया है।
24 घंटे में 13 सौ से ज्यादा मौत
बीते 24 घंटों के दौरान देश में 54 हजार से ज्यादा नए केसों का पता चला है। इस दौरान 1321 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटों में 68 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर सकुशल अपने घरों को लौट गए।
बच्चों को बचाने को उपाय हों
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए विशेष उपाय किए जाएं।
देश में 40 डेल्टा प्लस पीड़ित मरीज
अभी देश में कुल 40 ही डेल्टा प्लस से पीड़ित मरीज हैं, लेकिन इसमें और इजाफा होने की आशंका है। अभी तक देश में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में ही डेल्टा प्लस वेरियंट से पीड़ितों का पता चला है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो तो कोरोना का डेल्टा प्लस वेरियेंट ही प्रमुख होगा।