आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने एकादशी उद्यापन वृद्धाश्रम में जाकर मनाया. वृद्धों के साथ किया सहभोज…बांटी खुशियां
रामलाल वृद्धाश्रम के वृद्धजनों संग सेलीब्रेट की खुशियां
अपनों से दूर रामलाल वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के चेहरे पर आज अलग खुशी थी। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, एकादशी उद्यापन समिति की सदस्याओं संग आज परिवार जैसा एहसास जो था। नववर्ष की खुशियां साथ-साथ सहभोज करके मनाई।
समिति की सदस्याओं ने सभी वृद्धजनों को नववर्ष के उपलक्ष्य में उपहार दिए। उनके साथ परिवार के सदस्यों की तरह समय बिताया। दुख-दर्द को बांटा और आगे भी सहयोग का वादा किया। वृद्धजनों ने भी समिति की सदस्याओं के साथ दिल खोलकर अपने मन की बातों को साझा किया। साथ बैठकर सहभोज किया और मनोरंजक खेल भी खेले। वृद्धाश्रम की गौशाला में चारा दिया। समिति की संयोजिका कुमकुम गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि नववर्ष की शुरुआत इतने सारे बुजुर्गों के आर्शीवाद से हो तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।

ये रहे शामिल
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति की संयोजिकाकुमकुम गुप्ता, अनीता, क्षमा, मीनाक्षी, वंदना, सीमा, रूबी, शिमला, नीलिमा, मनीषा, मृदुला, दीपाली, आकांक्षा, संध्या, छाया पूनम आदि मौजूद रहीं।