आगरालीक्स… आगरा में एक रिटायर अधिकारी की बेटी का कमरे में शव मिला, उसकी तीन महीने पहले शादी हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेत हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है ।
रानी बाग, दिल्ली निवासी विशंभर दयाल लोकसभा से रिटायर हैं, तीन महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी भावना की शादी मारुति एस्टेट निवासी विपुल से की थी। विपुल एक स्कूल में कार्यरत हैं। विशंभर दयाल ने आरोप लगाए हैं कि बुधवार रात को विपुल के परिजनों ने उन्हें पफोन किया और कहा कि भावना ने पफांसी लगा ली है। गुरुवार को परिजन आगरा पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए पति के साथ ही सास और ससुर को नामजद किया है।
मायके जाने की कह रही थी भावना
उधर, ससुरालीजनों का कहना है कि भावना 15 दिन पहले दिल्ली से लौटकर आई थी, वह मायके जाने के लिए कह रही थी। उससे कहा था कि होली के बाद चली जाए, इसी बात से वह गुस्से में आ गई और कमरे में जाकर फांसी लगा ली।