आगरालीक्स ..आगरा के नेशनल चैंबर के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहा है, अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष सहित 24 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होगा। वहीं, तीन सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।
आगरा के नेशनल चैंबर में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, यह सपफल नहीं हुआ तो 15 मार्च को मतदान होगा और उसके बाद अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल का कहना है कि एक मार्च तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। पांच मार्च तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 10 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, 15 मार्च को मतदान होगा।
अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार
चैंबर के अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार हैं। अध्यक्ष पद के लिए राजीव तिवारी, राजेश गोयल और श्रीक्रष्ण गोयल के नाम सामने आए हैं।