आगरालीक्स…आगरा की दीप्ति शर्मा फिर छाई। महिला टी-20 विश्वकप में भारत ने आज अपने दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज की टीम को रनों के लिए तरसाया।

टॉस जीतने का भी इंडीज को फायदा नहीं
वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने ओपनर और कप्तान हेले मैथ्यूज को चार रन के स्कोर पर चलता कर दिया। मैथ्यूज दो रन बनाकर आउट हुईं।
दीप्ति शर्मा ने पहले साझेदारी तोड़ी फिर कमर
भारत को इसके बाद विकेटों का इंतजार करना पड़ा लेकिन दीप्ति शर्मा ने साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट15 रन देकर लिए।
जीत के लिए 119 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी। भारत को जीत के लिए 119 रन का लक्ष्य मिला है।