नईदिल्लीलीक्स… भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ल्डकप- 2023 के लिए भारतीय टीम के स्कवॉड का ऐलान किया। चहल, संजू और तिलक बाहर।
बीसीसीआई ने किया टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप खेल रही है। भारत ने इसी साल पांच अक्टूबर से भारत में हो रहे वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम के स्कवॉड का आज ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलेगी।
भारतीय टीम
टीम में रोहित शर्मा, कप्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांडेय उपकप्तान, सूर्य कुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को शामिल किया है।