आगरालीक्स(29th September 2021 Agra News)… जानिए किस दिन सबसे ज्यादा पड़ता है हार्ट अटैक. सर्दियों में कब से होती है इसकी शुरुआत. यह भी जानिए कि क्यों टूट जाता है दिल और किसका दिल है सबसे भारी और बड़ा. महिला या पुरुष में किसका दिल सबसे अधिक धड़कता है.
आज वल्र्ड हार्ट डे है. यह दिवस हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उसके वैश्विक प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। वल्र्ड हार्ट फेडरेशन के मुताबिक, विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के लोगों को सूचित करता है कि हृदय रोग और स्ट्रोक सहित सीवीडी दुनिया में हर साल एक करोड़ 86 लाख लोगों की मौत का प्रमुख कारण बनता है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि दिल के रोग से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां।
सोमवार को ज्यादा होता है हार्ट अटैक
अमेरिका की हार्ट एसोसिएशन ने अपने अनुसंधान में पाया है कि हार्ट अटैक के सर्वाधिक मामले सोमवार को होते हैं। सर्दियों में क्रिसमस के साथ ही हार्ट अटैक के केस सामने आने लगते हैं।
महिलाओं के दिल ज्यादा धड़कता है
रिसर्च में यह भी पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। क्योंकि महिलाओं का दिल ज्यादा धड़कता है। महिलाओं का दिल औसत एक मिनट में 78 बार और पुरुषों का दिल एक मिनट में औसतन 70 बार धड़कता है।
दिल टूटना महज जुमला नहीं
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि दिल टूट गया। हम इसे महज जुमला समझते हैं। लेकिन वास्तव में दिल का टूटना एक बीमारी है। यह बीमारी तनाव और डिप्रेशन में रहने वाले लोगों में ज्यादा होती है। इसे ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम कहा जाता है। तनाव और डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति के हृदय का एक हिस्सा कमजोर हो जाता है।

मनुष्य के दिल का वजन
मनुष्य का दिल आधा किलोग्राम से भी कम भार का होता है। इंसानी दिल का वजन औसतन 450 ग्राम का होता है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का दिल ज्यादा भारी होता हे।
ब्लू व्हेल का होता है सबसे भारी और बड़ा दिल
सबसे बड़ा और सबसे भारी दिल ब्लू व्हेल का होता है। इसका दिल मनुष्य के दिल से 640 गुना ज्यादा भारी होता है। इसके दिल का वजन 180 किलोग्राम होता है। जबकि सबसे छोटा दिल फेयर फ्लॉप नामक ततैया का होता है। इसका दिल इतना छोटा होता है कि उसे माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Hindi news
- india latest news
- Most Heart Attacks Come on Monday
- Most Heart Attacks Come on Monday news
- news in hindi
- news today
- World Heart Day
- World Heart Day 2021
- World Heart Day News
- World Heart Day2021