आगरालीक्स…(31 May 2021 Agra) विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2021: आगरा में committ to quit के जरिए तम्बाकू का सेवन न करने की दिलाई शपथ. होने वाले खतरों के प्रति भी किया आगाह..
कैंसर विभाग में कार्यक्रम आयोजित किया
आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर,कैंसर विभाग मे,एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता ने मरीजों व उनके तीमारदारों को तम्बाकू से होने वाली बिमारियों के बारे मे बताया. कैंसर के इलाज के दौरान भी तम्बाकू का सेवन करने से, इलाज का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता व इलाज के side effects भी उनमे ज्यादा देखंने को मिलते है. कोरोना के मरोजों में, तम्बाकू का सेवन करने से उनमे रोग की गम्भीरता ज्यादा बढ़ जाती है. मरीजों,उनके तीमारदारों व विभाग के स्टाफ को तम्बाकू का सेवन ना करने के लिये शपथ भी दिलाई गई. इस बार की थीम committ to quit को ध्यान मे रखते हुए प्राचार्य कार्यालय मे कार्यरत सभी कर्मचारियों को, प्राचार्य डॉ संजय काला ने
तम्बाकू का सेवन ना करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कुछ वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से सभी कर्मचारियों को इससे होने वाले खतरों से आगाह किया. विभागीय कार्यक्रम मे विभागाध्यक्ष डॉ ए के आर्य, डॉ अनुज त्यागी,डॉ तबस्सुम,डॉ अरुण का योगदान रहा.