आगरालीक्स… होली पर रहेगा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का धूम-धड़ाका। डब्ल्यूपीएल-2023 का आगाज कल से। आगरा और फिरोजाबाद की लड़कियां भी बिखेरेंगी जलवा।
देश में पहली बार महिला टी-20 लीग

देश में पहली बार आयोजित इस टी20 लीग में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग के सभी मुकाबले डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।
पहला मुकाबला मुंबई और गुजरात के बीच
पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा।
पहले ही मैच में दिखेगी फिरोजाबाद की सोनम पहले ही मैच में फिरोजाबाद की सोनम यादव भी खेलती दिखाई देंगी, जिसे मुंबई इंडियन की टीम ने दस लाख रुपयेमें खऱीदा है और वह अंडर-19 विश्व विजेता टीम की सदस्य थीं।
87 महिला खिलाड़ियों की हुई थी नीलामी
बीसीसीआई पुरुषों के आईपीएल से पहले इस लीग का आयोजन कर रहा है। हाल में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 87 महिला क्रिकेटर्स पर फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई थी। इस लीग में 22 मुकाबले खेले जाएंगे।