आगरालीक्स.. आगरा में यमुना किनारा रोड को बंद कर दिया गया है, पुरानी मंडी से लेकर यमुना किनारा रोड तक 31 जनवरी 2021 तक यातायात परिवर्तित रहेगा।
आगरा में जीवनी मंडी से ताजगंज तक पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है, इसके लिए यमुना किनारा रोड को खुदाई करने के लिए बंद किया जा रहा है। सोमवार से पुरानी मंडी चौराहे और उधर जीवनी मंडी से वेदांत मंदिर तक एक लाइन को बंद कर दिया गया, पाइप लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है।
31 जनवरी 2021 तक चलेगा काम
यमुना किनारा रोड पर 1200 एमएम की की पाइप लाइन को तीन मीटर गहराई पर डाला जाना है, इसके लिए यमुना किनारा रोड पर 31 जनवरी 2021 तक काम चलेगा। ऐसे में यमुना किनारा रोड की एक लाइन बंद रहेगी। इससे वाहन चालकों को परेशानी होगी।