आगरालीक्स ….आगरा के साथ ही मथुरा अलीगढ़, हाथरस से कौन कौन योगी 2.0 मंत्रिमंडल में मंत्री बन सकते हैं, यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा। कल योगी लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें संभावित मंत्री।

यूपी में योगी आदित्यनाथ को 24 दिसंबर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम लखनऊ में सीएम के पद की शपथ लेंगे, इसके साथ ही डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में 12 मुख्यमंत्री के साथ ही प्रमुख कारोबारियों को भी आमंत्रित किया गया है। करीब दो दर्जन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 10 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 10 से अधिक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
आगरा और अलीगढ़ मंडल के संभावित मंत्री
आगरा से पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। बेबीरानी मौर्य आगरा देहात से भाजपा की टिकट से चुनाव जीती हैं। वे आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। मथुरा से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं वे योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। हाथरस से भाजपा विधायक आगरा की पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर के भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं, मंत्रिमंडल की संभावित सूची में अतरौली से भाजपा विधायक संदीप सिंह का भी नाम है। वे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं।