आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना का अपडेट जारी, जानें आज कोरोना के कितने केस आए और एक्टिव केस हैं कितने।
आगरा में कोरोना के नए केसों में उतार चढ़ाव आ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में गुरुवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। जबकि 2793 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इससे कोरोना के एक्टिव केस कम हो गए हैं।
5 मरीज हुए ठीक
कोरोना का एक नया केस मिला है और कोरोना संक्रमित पांच मरीज गुरुवार को ठीक हो गए। अब कोरोना के एक्टिव केस 10 हैं। इन मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। अब कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।