आगरालीक्स..यूपी में सपा का युवा प्रत्याशियों पर दांव रहा सफल। कई युवा पहली बार जाएंगे संसद में।
प्रिया और पुष्पेंद्र सबसे कम उम्र के सपा सांसद
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन के बाद अपनी सीटो पर ज्यादा युवा प्रत्याशियों को मौका दिया, जिसका फायदा मिला और कई युवा चेहरों ने जीत हासिल की। इसमें मछली शहर से सपा की प्रिया सरोज (25वर्ष), कोशांबी से सपा के पुष्पेंद्र सरोज (25वर्ष), बदायूं से सपा के आदित्य यादव, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव युवा चेहरों के रूप में संसद में पहुंचेंगे। इसमे प्रिया और पुष्पेंद्र पहली बार संसद में पहुंचेंगे।
लोजपा रा की शांभवी और भरतपुर से कांग्रेस की संजना
भाजपा और कांग्रेस से भी युवाओं को मौका दिया है। भाजपा की दिल्ली से जीतीं बांसुरी स्वराज ने जीत हासिल की है। केरल से अनिल एंटनी, कैसरगंज से करण सिंह ने जीत हासिल की है। कांग्रेस की भरतपुर सीट से संजना जाटव (26वर्ष) और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रा से समस्तीपुर सीट से शांभवी चौधरी (25वर्ष) जीत हासिल कर पहली बार संसद में पहुंचेंगी।