आगरालीक्स…(15 February 2022 Agra News) आगरा में 4200 रुपये के लिए युवक की मारपीट कर हत्या. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा…
दो दिन पहले थाना सदर क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की पीट—पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया. 13 फरवरी को रवि सक्सैना ने थाना सदर में पुलिस को सूचना दी थी कि 12 फरवरी को उसका बेटा प्रशांत सक्सैना घरेलू सामान लेने के लिए बाबा आटा चक्की के पास गया था, यहां हनी बघेल व उसके दो साथियों ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रशांत की 14 फरवरी को मौत हो गई. इस पर पुलिस ने धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया. एसएसपी ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के दिशा निर्देश दिए थे.

आज मंगलवार को थाना पुलिस को को गश्त के दौरान मधु नगर चौराहा पर सूचना मिली कि हनी बघेल इस समय सेवला पेट्रोल पंप के पास कहीं जाने की फिराक में है. इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से घेरकर पकड़ लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरी बघेल बताया. उसने बताया कि प्रशांत हमारा ही साथी था. 42 सौ रुपये के लेनदेन को लेकर हमारा उसके साथ विवाद चल रहा था. छह माह पहले प्रशांत ने ईलू से मारपीट की थी इसलिए मैं व मेरे साथी ईलू उर्फ ओमकार व अनुराग बघेल उर्फ अन्ना उसे ठिकाना लगाना चाह रहे थे. 12 फरवरी को हमें मौका मिल गया और हमने उसे पार्क में बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर आटा चक्की के पास ले जाकर बेसवॉल के बैट से बुरी तरह से पीट डाला.