आगरालीक्स…(15 February 2022 Agra News) #आगरा में पकड़े गए इन शातिरों को गौर से देखिए. ये लोग नौकरी दिलाने के लिए कर चुके हैं दो करोड़ रुपये की ठगी. शातिर तरीका पढ़कर चौंक जाएंगे
यूपी एसटीएफ ने आगरा से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को अरेस्ट किया है. इनमें गैंग का सरगना भी शामिल है. एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के सक्रिय होने के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ को सूचना मिली कि आगरा के थाना ताजगंज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक गैंग संचालित है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और तत्काल राजपुर चुंगी शमशाबाद रोड आगरा पर साइबर थाना रेंज, आगरा की टीम को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान थाना सदर स्थित गुलमोहर कालोनी शमशाबाद रोड पर पहुंची. यहां ऋषि कुमार पुुत्र नन्दलाल के मकान में एक आफिस चल रहा था। पूछताछ करने के बाद नौकरी लगवाने की ठगी की तस्दीक होने पर 06 अभियुक्तो को पकड़ लिया। ये लोग अब तक करीब दो करोड़ रुपये तक की ठगी कर चुके हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- अजय कुमार पुत्र रामसुधार नि0 गा्रम धनधनुआ पौस्ट ओरही, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।
2- पुष्पेंद्र कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह नि0 गा्रम हंसपुर पोस्ट जरानीखुर्जकला, थाना सकरौली जनपद एटा।
3- रामकिशन पुत्र ओमप्रकाश नि0 गा्रम इदौन फतेहाबाद, जनपद आगरां।
4- नारायन सिंह पुत्र करूआराम नि0 गा्रम मांगरौल मनिया धौलपुर राज0।
5- वीकेन्द्र कुमार पुत्र योगेन्द्र पाल सिंह नि0 गा्रम व पोस्ट अलाहअदातपुर थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढं।
6- अमरेन्द्र कुमार पुत्र जयगोविन्द नि0 गा्रम व पोस्ट बरगदवाखुर्द, थाना बखिरा, जनपद संतकबीर नगर।
ये सामान किया बरासमद
1- 01 अदद लैपटाप
2-3315 रू0 नकद
3-23 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कम्पनी के)
4-04 ए0टी0एम0(विभिन्न कम्पनी के)
5-08 अदद सिंम (विभिन्न कम्पनी के)
6-02 अदद आधार कार्ड
7-01 अदद पैन कार्ड
8-01 अदद श्रम कार्ड
9-01 अदद पैन ड्राइव
10-01 अदद ओ0टी0जी0 डिवाइस
11-01 अदद स्मार्ट वांच
12-04 अदद फाइल
12-02 अदद मोटर साइकिल न0 यू0पी0 82 ए0एच039601 व यू0पी0 80 एफ0एच0 6520
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
गैंग से पूछताछ करने पर बताया कि इस कार्य को हम लोगों द्वारा आनलाइन विज्ञापन डालकर बेरोजगार लड़के/लड़कियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी सिम से काॅल कर बताते थे कि हम लोग विभिन्न कम्पनियो मे योग्यता के आधार पर नौकरी लगवाते हैं,। क्योंकि अभी कोरोना महामारी चल रही है तो फोन पर साक्षात्कार लिया जा रहा है। साक्षात्कार लेकर बताते थे कि आपकी नौकरी लग गयी हैं फिर मेडिकल, पुलिस वेरीफिकेशन के नाम पर पैसा लिया जाता था। बाद मे फर्जी आफर लेटर डालकर बताते थे कि आपकी नौकरी लग गयी है, उनसे फिर सिक्योरिटी के नाम पर पैसा लिया जाता था व अन्य बहुत से बरोजगार लड़के/लड़कियों को विदेश मे नौकरी लगवाने के लिए पेपर वर्क/बीजा/वर्क परमिट आदि विभिन्न पेपर वर्क करने के नाम पर अपने फर्जी बैंक खातो, मे रूपये ट्रान्सफर कराकर ठगी करते थे तथा हमारी हिस्सेदारी भी बराबर तय हुई थी। इस काम मे हम सभी सहभागी हैं, यह काम हम लोग काफी समय से कर रहे हैं।