आगरालीक्स…(7 October 2021 Agra News) आगरा में प्रेमिका के घर मृत मिला युवक. शादीशुदा था मृतक. मरने से पहले का वीडियो भी आया सामने, जानिए क्या कहा वीडियो में. मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
शास्त्रीपुरम का है मामला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित शास्त्रीपुरम में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत् हो गई. युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला. जिस घर में युवक का शव मिला है बताया जाता है कि वह घर उसकी प्रेमिका का है, जबकि मृतक शादीशुदा था. युवक की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए. पत्नी सहित परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकया गया है. इस संबंध में मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है. थाना सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है. इसके पीछे उसका वीडियो सामने आया है जिसमें वह सुसाइड की बात कह रहा है.
जानिए पूरा मामला
थाना सिकंदरा पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि शास्त्रीपुरम में एक घर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है. थाना प्रभारी ने वहां का निरीक्षण किया तो जानकारी हुई कि मृतक का नाम आवास विकास सेक्टर 11 के रहने वाले नरेंद्र जादौन पुत्र योगेश जादौन का है. यह घर राजेंद्र गुर्जर का है जिसमें नरेंद्र अपनी महिला प्रेमी डिंपल के साथ किराये पर रह रहा था. पुलिस के अनुसार नरेंद्र शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी है. वहीं प्रेमिका डिंपी भी दो बच्चों की मां है और वह अपने पति से अलग रह रही थी. दोनों करीब एक साल से साथ रह रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिंपी नरेंद्र से शादी की बात कह रही थी. करीब एक महीना पहले डिंपी घर छोड़कर चली गई थी जिसके बाद नरेंद्र तनाव में था.
वीडियो स्टेटस में कर रहा सुसाइड की बात
मृतक नरेंद्र का एक वीडियो स्टेटस भी सामने आया है जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है. इसमें उसने कहा है कि वह पूरे होश हवाश में सुसाइड कर रहा है. उसका प्यार चला गया है जिसमें बिना वह जिंदा नहीं रह सकता है. इसके अलावा उसने स्टेटस में लिखा कि जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां. युवक ने वीडियो में ये भी कहा है कि बाबू गुन्नू लव यू लॉट. मैं जा रहा हूं क्योंकि मैं तुम्हें किसी और के साथ नहीं देख सकता. इसके अलावा अंतिम स्टेटस में उसने लिखा है कि आज आखिरी श्राद्ध है. बाबा मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.
पत्नी ने लगाए हत्या के आरोप
वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी अनुराधा ने थाना सिकंदरा पहुंचकर नरेंद्र की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि जिस युवती केसाथ उसके पति रह रहे थे उसने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर नरेंद्र की हत्या की और आत्महत्या दर्शाने के लिए उसका शव फंदे पर लटका दिया है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है.