आगरालीक्स… आपने किसी की जान बचाने के लिए ब्लड डोनेट किया है, आगरा में युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, देखिए क्या कहा
आगरा की समर्पण ब्लड बैंक में वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन व्हाटस एप ग्रुप द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में युवाओं ने अपने परिवार के साथ बढ चढकर हिस्सा लिया। ग्रुप के सदस्य और उनके परिवारीजनों ने 47 यूनिट ब्लड डोनेट किया। सनी गुप्ता,अभिनव,वैभव,सिद्धार्थ गुलाटी,स्वप्निल,देवांशु सहित स्टेट बैंक के एन. के.सचान की पत्नी अनुपम सचान और पुत्री स्मृति सचान ने पहली बार ब्लड डोनेट किया। बैंक में अधिकारी नरेन्द्र कांत सचान, प्रभात अग्रवाल,हिंडौन सिटी से आये ब्रांच मैनेजर पंकज शर्मा और मुकेश शर्मा ने सपत्नीक रक्तदान में भाग लिया। आयोजक इंजी.पी.के.गुप्ता ने बताया कि ये तीसरा कैम्प था,जिसमे लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्वेक्षिक रक्तदान किया
पिता के साथ ब्लड डोनेट करने पहुंचे बीटेक के छात्र
जयपुर से आये ऋचीक श्याम दुबे जो कि बी.टेक.तृतीय वर्ष के छात्र हैं और पहले भी कई बार रक्त दान कर चुके हैं,और इस व्हाट्सएप ग्रुप में दूसरी बार किया है। वे अपने पिता डीएन दुबे के साथ ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंचे।
ये कर सकते हें ब्लड डोनेट
1 आपका वजन 45 किलो या उससे अधिक है।
(2)आपकी पल्स रेट 50 से 100 / के बीच होनी चाहिए।
(3)शरीर का तापमान 99.5 से कम होना चाहिए।
(4)आपकी उम्र 18 से 60 साल के बीच है।
(5).रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12. ग्राम से जायदा होनी चाहिए।
(6)लो ब्लड प्रेषर 100 एम एम से कम होना चाहिए।
(7)हाई ब्लड प्रेषर 160 से कम होन चाहिए ।
(8)पुरूष 90 दिन और महिलायें 120 दिन बाद दोबारा रक्तदान कर सकती है।