आगरालीक्स….. आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा, सत्ता की हनक से सपा की कुशल यादव या प्रदेश में सरकार का सपना देख रही भाजपा सांसद बाबूलाल के बेटे राकेश चौधरी, आज फैसला हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरनाम सिंह के अनुसार गुरुवार को कलक्ट्रेट कोर्ट में 11 से तीन बजे तक वोट पडेंगे, वोट 51 जिला पंचायत सदस्य डालेंगे, गुरुवार को ही मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी पंकज कुमार निर्वाचन अधिकारी हैं। 7 सीटें जीतने वाली भाजपा से सांसद बाबूलाल चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी व 8 सीटें जीतने वाली सपा से कुशल यादव के बीच सीधा मुकाबला है। सर्वाधिक 16 सीटें जीतने वाली बसपा ने नामांकन तक नहीं किया। कुल 51 सीटों में से जो भी 26 का जादुई आंकड़ा पार कर जाएगा, वही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा।
19 निर्दलीय व बसपा के 16 सदस्यों को सपा व भाजपा पिकनिक करवा रहे थे। सात जनवरी को वोटिंग के लिए आगरा लाने की तैयारी की जा रही है। कुल 51 सीटों में से जो भी 26 का जादुई आंकड़ा पार कर जाएगा, वही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा। का ताज पहन पाएगा।
Leave a comment