Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Zone system was implemented by abolishing the circle in BSP, the state in-charge removed, body committee formed
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Zone system was implemented by abolishing the circle in BSP, the state in-charge removed, body committee formed

118

आगरालीक्स… बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। जोन व्यवस्था लागू। जानिये किसे मिली क्या जिम्मेदारी।

प्रत्येक जोन में दो-दो मुख्य जोन इंचार्ज

मंडलीय व्यवस्था को समाप्त करते प्रदेश को छह भागों में बांटते हुए तीन-तीन मंडल का एक जोन बनाया है। प्रत्येक जोन में दो-दो मुख्य जोन इंचार्ज बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी का पद भी समाप्त कर दिया गया है।

मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी

बसपा सुप्रीमो ने मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें संगठन के विस्तार को लेकर दी गई जिम्मेदारियों की चर्चा की गई। बसपा में अभी तक मंडलीय व्यवस्था थी। इसमें तीन प्रभारी हुआ करते थे।

मुनकाद, राजकुमार और विजय प्रताप प्रदेश प्रभारी

मायावती को सीधे फीडबैक देने के लिए मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप तीन प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। ये सभी व्यवस्थाएं समाप्त कर दी गई है

नई व्यवस्था में इन्हें मिली है जिम्मेदारी

नई व्यवस्था में तीन मंडल पर एक जोन इसमें दो मुख्य जोन इंचार्ज और प्रत्येक मंडल पर तीन से पांच प्रभारी बनाए गए हैं। मंडल स्तर पर यह काम देखेंगे और मुख्य जोन इंचार्ज को इसकी सूचना देंगे। मुख्य जोन इंचार्ज मायावती को सीधे रिपोर्ट करेंगे, गोरखपुर, बस्ती व देवीपाटन- दिनेश चंद्र, सुधीर भारती, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़- शमसुद्दीन राइन, मदन राम, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद- नौशाद अली, राजकुमार गौतम, आगरा, अलीगढ़, बरेली- मुनकाद अली व सूरज सिंह, कानपुर, झांसी, चित्रकूट- विजय प्रताप, बीबी अंबेडकर और लखनऊ प्रयागराज व मिर्जापुर- घनश्याम चंद्र खरवार व अखिलेश अंबेडकर को जिम्मेदारी दी गई है।

निकाय कमेटियों में सभी वर्गों को मिलेगा स्थान

चुनाव को देखते हुए सभी निकायों में कमेटियों के गठन का निर्देश दिया गया है। इसमें सभी वर्गों को रखा जाएगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का पैनल तैयार करते हुए पार्टी मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्र में मजबूत पकड़ वाले को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!