Tuesday , 10 March 2026
Home अलीगढ़ लीक्स डीजे पर तमाचे पर डिस्को, किशोर की हत्या
अलीगढ़ लीक्स

डीजे पर तमाचे पर डिस्को, किशोर की हत्या

118

dj
ताजगंज के कलाल खेड़िया में सोमवार की रात लगुन सगाई के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मामले को छिपाने के लिए शव को बोरे में रख फेंककर भाग गए। तलाश में जुटे परिजनों को मंगलवार सुबह किशोर का शव गांव में ही एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। जिससे गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। मामले में जिस युवक की लगुन सगाई हुई थी उस समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

ताजगंज के कलाल खेड़िया निवासी 16 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र हरिदास, सातवीं का छात्र था। सोमवार की रात को वह घर से कुछ दूर योगेश की लगुन सगाई में बजते डीजे पर डांस करने चला गया। स्टेज पर नाचते बबलू, हरिमोहन, दयाशंकर और योगेश से उसका विवाद हो गया। योगेश और उसके साथी विशाल को बिना बुलाए दावत में आने की कहकर वहां से भगाने लगे। जिसे लेकर उनमें विवाद हो गया। इसी दौरान उन्होंने विशाल के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे वहां से उठाकर ले गए, धारदार हथियार से गले काट दिया। लाश को बोरे में रखकर घर से करीब सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में फेंक दिया। परिजनों के मुताबिक रात दस बजे तक जब विशाल नहीं लौटा तो उनको लगा कि अपने चाचा के घर चला गया होगा। रात बारह बजे चाचा से संपर्क करने पर पता चला कि वहां नहीं पहुंचा है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी, मंगलवार सुबह शौच को गए लोगों ने विशाल का शव खाली प्लाट में पड़ा होने की जानकारी दी।

वहां जुटे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। अधिकारी कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था योगेश पक्ष से उनकी रंजिश चल रही थी। पूर्व में कई बार योगेश और उसके परिवार के लोगों से झगड़ा हो चुका था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज अरुण कुमार के मुताबिक मामले में योगेश, हरिमोहन, बबलू तथा दयाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh Local News: Robbery in Businessman house on Holi, Video

अलीगढ़लीक्स ..Aligarh News: वीडियो देखें, होली के रंग में रंगे चार बदमाश...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: School’s closed in Aligarh on 4th February due to cold waves

अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

error: Content is protected !!