आगरालीक्स….हरीपर्वत चौराहे पर शोरूम में लगी आग. फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर आज रात को एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया. आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. आग हरीपर्वत चौराहा स्थित टीनी टिनी किड्स शोरूम वाली बिल्डिंग में लगी.