Saturday , 8 November 2025
Home अलीगढ़ लीक्स ताज महोत्सव में ‘गुत्थी’ पर ठहाके लगाएंगे आगरावासी
अलीगढ़ लीक्स

ताज महोत्सव में ‘गुत्थी’ पर ठहाके लगाएंगे आगरावासी

guth
ताज महोत्सव में इस बार हास्य का तड़का लगाने ‘गुत्थी’ आ रही हैं। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘गुत्थी’ के रूप में कॉमेडी कर पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर 20 फरवरी को शहरवासियों को गुदगुदाएंगे।

ताज महोत्सव में इस बार अलग-अलग दिन थीम बेस्ड प्रस्तुतियां होंगी। इसी कड़ी में 20 फरवरी को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर कॉमेडी नाइट्स का आयोजन होगा। इसमें सुनील ग्रोवर के अलावा कॉमेडियन राजीव ठाकुर और अहसान कुरैशी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करेंगे। महोत्सव में 22 फरवरी को शिल्पग्राम में सूर व नजीर को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 25 फरवरी को मीर ओ गालिब कुलहिंद मुशायरा होगा। काव्य सम्मेलन की गरिमा पदमश्री कवि गोपाल दास नीरज और मुशायरे का मान डॉ. वसीम बरेलवी बढ़ाएंगे।

काव्य सम्मेलन की शान

पदमश्री गोपाल दास नीरज, उदय प्रताप, अशोक चक्रधर, हरीओम पवार, सोम ठाकुर, रमेश शर्मा, विश्नू सक्सेना, सुरेंद्र कुमार, सर्वेश अस्थाना, अरुण जैमिनी, पदमश्री सुरेंद्र दुबे, शिव ओम शंकर, सुमन दुबे, पदमिनी शर्मा।

मुशायरे का मान

डॉ. वसीम बरेलवी, राहत इंदौरी, मुनब्बर राना, मंजर भोपाली, ताहिर फराज, जौहर कानपुरी, राजेश रेड्डी, पापुलर मेरठी, अनवर जलालपुरी, शकील आजमी, हसीब सोज, इकबाल अशर, अतुल अजनबी, डॉ. मेहताब अलम, नुसरत मेहंदी और फैयाज फारुखी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News : FIR lodge against Gym owner for molesting woman#Aligrahnews

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News : जिम संचालक ने युवती से दोस्ती की, होटल बुलाकर...

error: Content is protected !!