Mathura News : Two Devotees died during Radhaashtami celebration in
दिल्ली में आप सबसे आगे
दिल्ली विधानसभा के लिए आज हुए मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी बाजी मारती हुई दिख रही है। अधिकांश सर्वे में आम आदमी पार्टी को बढ़त बताया जा रहा है। सी वोटर्स के सर्वे में आप को 31-39 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है जबकि भाजपा 27- 35 जबकि कांग्रेस के खाते में महज 2 – 4 सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है।
चाणक्य के मुताबिक केजरीवाल दिल्ली में 53 फीसद लोगों की पसंद हैं जबकि किरन बेदी 37 फीसद लोगों की पसंद हैं। इंडिया टुडे सिसरो के सर्वे के मुताबिक आप को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं। इसी पोल के मुताबिक भाजपा को 23 से 29 और कांग्रेस 3-5 सीटें मिल सकती है। एबीपी ने भाजपा को 32 फीसद वोट और आम आदमी पार्टी को 37 फीसद वोट मिलने का अनुमान जताया है। एेसे में आप को 8 फीसद वोट का फायदा होते दिख रहा है। कांग्रेस एक बार फिर से तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस को इस बार 6 फीसद वोट का नुकसान हुआ है।
एग्जिट पोल अनुमान
इंडिया टुडे सिसेरो
भाजपा– 23–29
आप– 35–43
कांग्रेस– 03–05
अन्य– 00–02
इंडिया टीवी –सी वोटर
भाजपा– 27–35
आप– 31–39
कांग्रेस– 02–04
एबीपी न्यूज –नील्सन
भाजपा– 28
आप– 39
कांग्रेस– 03
न्यूज नेशन
भाजपा– 39–43
आप– 25–29
कांग्रेस — 01– 03