खबरों के मुताबिक क्लब का एक फुटबॉलर टॉयलट में किसी लड़की के साथ सेक्स कर रहा था। इसकी जानकारी अन्य खिलाड़ियों को मिली और उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद क्लब इस विडियो की जांच कर रहा है। वीडियो में फुटबॉलर के साथ करीब 20 साल की लड़की नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि खिलाड़ियों ने मोबाइल फोन से यह वीडियो बनाया और इसे ड्रेसिंग रूम में टीम के अन्य सदस्यों को भी पहुंचा दिया। वीडियो में दिख रही लड़की ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि घटना के बाद से वह सदमे में है। वह लगातार रो रही है और शर्मसार है।
Leave a comment