आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन. वर्ष में एक बार श्रीहरि के हाथ और पैरों के भी हुए दर्शन
श्वेत पोशाक पर सजे तुलसी पत्र। अलौकिक श्रंगार संग राजाधिराज वेश में आज कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग भक्तों को दर्शन दिए। कार्तिक माह के अंतिम दिन हाथों में दीपक लिए भक्त आरती उतार रहे थे। वर्ष में एक बार होने वाले आज श्रहरि के हाथ व पैरों के दर्शन कर भक्तजन भावविभोर हो उठे। हर तरफ श्रीहरि के जयकारे गूंज रहे थे। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन भी किया गया।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि कार्तिम माह के अंतम दिन बैकुण्ड के राजा के वेष में भगवान को राजाधिराज के रूप में श्रंगारित किया गया है। सभी भक्तों ने दीपदान किया। धवल वस्त्रों को तुलसी पत्र से सजाया गया है। मंदिर परिसर को भी आज विशेष रूप से झिलमिलाती रोशनी और फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, आशू मित्तल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, संजीव मित्तल, देव केशव, राजेश गर्ग, सुनील मनचंदा, अदिति गौरांगी आदि उपस्थित थीं।