Saturday , 15 March 2025
Home अध्यात्म एकांत और अकेलापन
अध्यात्म

एकांत और अकेलापन

जब भी एकांत होता है, तो हम अकेलेपन को एकांत समझ लेते हैं। और तब हम तत्काल अपने अकेलेपन को भरने के लिए कोई उपाय कर लेते हैं। पिक्चर देखने चले जाते हैं, कि रेडियो खोल लेते हैं, कि अखबार पढ़ने लगते हैं। कुछ नहीं सूझता, तो सो जाते हैं, सपने देखने लगते हैं। मगर अपने अकेलेपन को जल्दी से भर लेते हैं। ध्यान रहे, अकेलापन सदा उदासी लाता है, एकांत आनंद लाता है। वे उनके लक्षण हैं। अगर आप घड़ीभर एकांत में रह जाएं, तो आपका रोआं-रोआं आनंद की पुलक से भर जाएगा। और आप घड़ी भर अकेलेपन में रह जाएं, तो आपका रोआं-रोआं थका और उदास, और कुम्हलाए हुए पत्तों की तरह आप झुक जाएंगे। अकेलेपन में उदासी पकड़ती है, क्योंकि अकेलेपन में दूसरों की याद आती है। और एकांत में आनंद आ जाता है, क्योंकि एकांत में प्रभु से मिलन होता है। वही आनंद है, और कोई आनंद नहीं है।

गीता दर्शन अध्याय ६ प्रवचन 5

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Holi 2025: Holika at more than three thousand places in Agra. Know the auspicious time of Holika Dahan..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तीन हजार से अधिक स्थानों पर रखी गई होली. गुरुवार...

अध्यात्म

Rashifal 12 March 2025: Know what your stars say, how will your day be

आगरालीक्स…12 मार्च 2025 का राशिफल. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा...

अध्यात्म

Rashifal 11 March 2025: On Tuesday, people with these zodiac signs will be blessed by Bajrangbali

आगरालीक्स…मंगलवार को इन राशि वाले जातकों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा. मिल...

अध्यात्म

Holi 2025: What to do and what not to do on the day of Holika Dahan. Know simple remedies through astrology…#agranews

आगरालीक्स…होलिका दहन वाले दिन क्या करें और क्या न करें. सरल उपायों...

error: Content is protected !!