आगरालीक्स ….आगरा में लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर बेकाबू मर्सडीज डिवाइडर से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी। शुक्रवार को हुए भीषण हादसे में उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम के अवर अभियंता की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ कानपुर से दिल्ली जा रहे थे।
दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर चार निवासी श्रवण कुमार अरोड़ा (50) उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम में अवर अभियंता थे। वे कानपुर में तैनात हैं, वे शुक्रवार की रात परिवार के पास होली मनाने दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके शाहदरा, दिल्ली निवासी दोस्त अमित जुनेजा, सुधांशु और दीपक भी थे। लखनऊ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर डौकी के बिझामई गांव पर उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरी। कार की छत खुली होने से श्रवण कुमार उससे बाहर निकलकर जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गयी। एयर बैग खुलने से तीन दोस्तों की जान बच गयी। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया। परिजन तीनों को दिल्ली ले गए। हादसे में चालक शोभित निवासी मालवीय नगर, दिल्ली को खरोंच तक नहीं आई।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment