आगरालीक्स …..आगरा में आज के कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, जानें आज कितने कोरोना के नए केस मिले।
आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव 3534 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 50 मरीज ठीक हुए हैं।
कोरोना के एक्टिव केस 140
कोरोना के नए केस कम हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे एक्टिव केस 140 हो गए हैं। कोरोना के सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। कोई मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है।