आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से हादसा, महिला की मौत। कई जगह सड़क धंसने से हुए गड्ढे।
आगरा के महुआ खेड़ा निवासी रामवीर सिंह की पत्नी किरण देवी अपने बेटे के साथ रविवार रात आठ बजे इनर रिंग रोड से होकर घर जा रहीं थीं। इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे में बाइक फंस गई, इससे किरण देवी नीचे गिर गईं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों में आक्रोश, देंगे धरना
इनर रिंग रोड के गड्ढे के कारण महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने दो दिन का समय दिया है इसके बाद भी गड्ढे नहीं भरे जाते हैं तो धरना देने की चेतावनी दी है।