Thursday , 4 June 2026
Home आगरा 100 kg gold burger in Agra: Hotel Grand Mercure made the world’s largest burger from coarse grains..#agranews
आगराटॉप न्यूज़

100 kg gold burger in Agra: Hotel Grand Mercure made the world’s largest burger from coarse grains..#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा में बना दुनिया का सबसे बड़ा बर्गर. मोटे अनाज से 100 किलो का बनाया एक बर्गर. नाम इसका गोल्ड बर्गर. जानें इसकी खासियत

पांच सितारा होटल ग्रांड मर्क्यूर के नाम एक और बड़ा खिताब जुड़ गया है। होटल के द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर बनाया गया है, जिसका वजन लगभग 100 किलो है। खास बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरह से मोटे अनाज को इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है, इस बर्गर में भी ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है।

अभी तक आपने वेज बर्गर, चिकन बर्गर, आलू टिक्की बर्गर जरूर देखे होंगे, लेकिन अगर आपको एक बर्गर दिखाया जाए, जिसका वजन ही लगभग 100 किलो हो तो कैसा लगेगा। जी हां, यह सच कर दिखाया है, आगरा की पांच सितारा होटल ग्रांड मर्क्यूर ने। होटल के द्वारा 100 किलो का बर्गर बनाकर तैयार कर दिया गया। इस बर्गर पर सोने की बर्ख का इस्तेमाल किया गया है। जो कि पूरा सोने से बना लगता है। इसको बनाने के लिए देश के फेमस बर्गर चाचू के नाम से प्रसिद्ध शरणदीप सिंह को बुलाया गया। शरनदीप सिंह और होटल के स्टाफ की लगन से 100 किलो का गोल्ड बर्गर तैयार किया गया।

मोटे अनाज का हुआ इस्तेमाल
होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया कि फास्ट फूड खाने से बीमारी होती है, जिसमे बर्गर भी शामिल होता हैं। लेकिन हमने एक बर्गर ऐसा भी बना दिया जिससे बीमारी नहीं बल्कि शरीर को फायदा मिलेगा। इस बर्गर को बनाने के लिए ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते है कि ज्यादा से ज्यादा देश के लोग मोटे अनाज का सेवन करे, यह सेहत के लिए अच्छा होता है, और किसानों को फायदा होता हैं। हमने ज्यादातर मोटे अनाज से ही 100 किलो का गोल्ड बर्गर बना दिया। इसमें मुख्य रूप से बाजरा, रागी, कंगनी, खीरा, टमाटर के अलावा अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

बच्चो को खिलाया दुनिया का सबसे बड़ा बर्गर
जनरल मैनेजर विवेक महाजन बताते है कि हमारा मोटे अनाज से गोल्ड बर्गर बनाने का मुख्य उद्देश था कि लोग मोटे अनाज को लेकर जागरूक हो, अपने घर में भी ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का इस्तेमाल करे। मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर होगा जो कि मोटे अनाज से बन कर तैयार किया गया है। जिसका वजन ही लगभग 100 किलो है। इस बर्गर को बनाने के बाद शहर के सैकड़ो बच्चों को खिलाया गया। बर्गर खा कर बच्चो के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

बर्गर बनाने के लिए बुलाए गए बर्गर चाचू
होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बर्गर को बनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारी की जा रही थी बर्गर बनाने के लिए देश में फेमस होशियारपुर के बर्गर चाचू उर्फ शरणदीप सिंह को खास तौर पर बुलाया गया है। बर्गर चाचू और होटल स्टाफ की सहायता से यह बर्गर बन कर तैयार हो सका। इस दौरान होटल के एफएनबी मैनेजर के साथ ही होटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!