आगरालीक्स आगरा में अप्सा फिएस्टा में हनुमान चालीसा पर छात्रों ने डांस किया, पहले दिन चार केटेगरी में प्रतियोगिताएं हुईं। टोपिक प्राइमरी ओपन, जूनियर-7 फ्यूल, सब जूनियर गोगरीन, सीनियर में स्टाॅप वूमेन एक्सप्लाॅईटेश..न पर कला प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पर रोचक नृत्य नाटिका के प्रस्तुतिकरण से हुआ।

कार्यक्रम को देखकर दर्शकों की करतल ध्वनि से प्रेक्षागृह गूँज उठा। चित्रकला के प्रति कलाकार की दुनियाँ की रंगा-रंग प्रस्तुति सराहनीय रही। मुख्य अतिथि विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेन्ट एन्ड्रूज स्कूल में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है उन्होंने विद्यालय के कार्यक्रम की व्यवस्था व संचालन की सराहना की व कहा कि छात्र-छात्राओं के दैनिक जीवन में संस्कार भी परम आवश्यक है। मातृ देवो भवः पितृ देवो भवः गुरू देवो भवः के मंत्र को छात्र जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने अप्सा के द्वारा किये जाने वाले समाजहित के कार्यों की विशेष प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि कर्नल वी.एस. शिखरवार ने सभी विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं प्रतिभावान बनने के लिए प्रेरित किया और कहा अप्सा फिएस्टा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का अवश्य ही सर्वागीण विकास होगा। डिप्टी ग्रुप कमान्डर एन.सी.सी.मुख्यालय, विद्यालय ग्रुप के सी.एम.डी. डाॅ0 गिरधर शर्मा, अप्सा अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता डाॅ0 जी.एस. राना, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, दीपिका त्यागी, त्रिलोक सिंह राना, अनिकेत शर्मा, मनीष गुप्ता, प्रांजल शर्मा, अनिमेष दयाल, डाॅ. वी.के. यादव, चारू पटेल, शिवांजल शर्मा, राहुल पाराशर, भूप सिंह इन्दौलिया, प्रदीप चाहर, शैलेन्द्र तिवारी, रवि नारंग, अनिल राना, स्पर्श बंसल आदि शिक्षाविदों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।