Wednesday , 17 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr Keshav Malhotra honored with Embryologist of the year award
टॉप न्यूज़हेल्थ

Dr Keshav Malhotra honored with Embryologist of the year award

121

आगरालीक्स.. आगरा के युवा डॉक्टर केशव मल्होत्रा को बडिंग एंब्रियोलाॅजिस्ट आफ द ईयर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। आगरा के युवा डाॅक्टर केशव मल्होत्रा से यही प्रेरणा मिलती है। बेहद कम उम्र में ही डा. केशव मल्होत्रा ने न सिर्फ बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं बल्कि आईवीएफ के क्षेत्र में इलाज की कई नई और आधुनिक तकनीकों को भी आगरा और उत्तर प्रदेश में स्थापित करने वाले सख्श बन गए हैं।
रेनबो हाॅस्पिटल के एंब्रियोलाॅजिस्ट डा. केशव मल्होत्रा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। द इकोनोमिक टाइम्स की ओर से दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें बडिंग एंब्रियोलाॅजिस्ट आॅफ द ईयर अवाॅर्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान एशिया होल्डिंग कंपनी के विशाल बाली ने दिया। आईवीएफ के क्षेत्र में भारत में हुए एक सर्वे और 10 लोगों की ज्यूरी के फैसले के आधार पर डा. केशव मल्होत्रा का नाम बडिंग एंबियोलाॅजिस्ट आॅफ द ईयर अवाॅर्ड के लिए चुना गय था, जबकि द इकोनोमिक टाइम्स द्वारा आयोजित इस समारोह में आईवीएफ के विशाल क्षेत्र की अलग-अलग कैटिगिरी में दर्जनों अवाॅर्ड प्रदान किए जाते हैं। महज 28 साल की उम्र में इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद डा. केशव ने कहा कि उनके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि यह बड़ा सम्मान उन्हें दिया गया है। हालांकि डा. केशव ने इसका श्रेय अपनी मां डा. जयदीप मल्होत्रा और पिता डा. नरेंद्र मल्होत्रा को देते हुए कहा कि जब आपके माता-पिता आप पर यकीन करते हैं तो दुनिया में कोई भी लक्ष्य ऐसा नहीं है जिसे हासिल न किया जा सके।

आगरा में स्थापित कीं आईवीएफ से इलाज की आधुनिक तकनीकें
डा. केशव मल्होत्रा के नाम ऐसी तमाम उपलब्धियां हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 3000 से अधिक आईवीएफ केंद्रों पर मान्यता प्राप्त एंब्रियोलाॅजिस्ट महज 400 से 500 ही हैं। इनमें भी बेहद कम ही ऐसे हैं जिनके पास विदेश से मान्यताएं हैं। डा. केशव मल्होत्रा ने हाल ही में एशरे सर्टिफिकेशन भी हासिल किया है। इस परीक्षा में दुनिया भर से एंब्रियोलाॅजिस्ट शामिल होते हैं। डा. केशव समेत अब तक देश में 25 डॉक्टरों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। ने ही इस परीक्षा को पास किया है। वहीं भारत में आरआई विटनेस सिस्टम स्थापित करने वाले वह पहले एंब्रियोलाॅजिस्ट और रेनबो हाॅस्पिटल पहला सेंटर है। डा. केशव द्वारा लाई गई एंब्रियोस्कोप से भ्रूण की निगरानी तकनीक उत्तर प्रदेश में दूसरे एंब्रियोस्कोप को स्थापित करना है। इंडियन सोसायटी आॅफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन के वह पहले यंगेस्ट बोर्ड मैंबर हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar in Agra’s Sanjay Place following an incident of assault….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A mini indoor stadium will be built at the GIC Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, जीआईसी ग्राउंड में बनेगा...

error: Content is protected !!