आगरालीक्स.. आगरा में स्कूल से घर लौट रही 10 वीं छात्रा पर बाइक सवारों ने पेट्रोल डाली और जिंदा जला दिया, छात्रा को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है, उसकी हालत गंभीर है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा में मंगलवार को मलपुरा के गांव लालउ निवासी 10 वीं की छात्रा संजलि स्कूल से साईकिल से घर लौट रही थी, पीछे से हेलमेट लगाए हुए बाइक सवार दो युवक आए। छात्रा के पास में पहुंचकर बाइक पर हेलमेट पहनकर पीछे बैठे युवक ने बोतल में भरी पेट्रोल छात्रा पर उडेल दी।
पेट्रोल डालकर लगाई आग
बाइक सवारों ने छात्रा पर पेट्रोल उडेल दी, इसके बाद आग लगा दी, आग की लपटों के बीच घिरी छात्रा के चीखने पर स्थानीय लोग पहुंच गए, तब तक बाइक सवार भाग खडे हुए।
80 फीसद जली छात्रा
आग की लपटों के बीच छात्रा घिर गई, आग बुझाने के बाद छात्रा को गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया है, छात्रा 80 फीसद जली थी।