आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू. लोग खाना बनाने के लिए परेशान. सुबह 11 बजे तक सप्लाई चालू होने का था दावा….
आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर में ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप लाइन के मरम्मत के कार्य के चलते मंगलवार से बंद पीएनजी की सप्लाई अभी भी बंद पड़ी है. कई इलाकों में पीएनजी की सप्लाई शाम तक शुरू नहीं हो पाई है जिसके कारण लोग परेशान हैं. दिन में किसी तरह काम निकाला गया लेकिन शाम तक भी सप्लाई न होने से लोग खाना बनाने के लिए अब अन्य विकल्पों के प्रयोग में जुट गए हैं. पीएनजी मैनेजर किशन का मीडिया से कहना था कि बुधवार सुबह 11 बजे तक पीएनजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी, लेकिन कई इलाकों में यह सप्लाई चालू नहीं हो पाई है.
आगरा में पीएनजी के 80 हजार सक्रिय उपभोक्ता हैं. हर दिन 35 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस की खपत है. इसका रेट 56.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है.