आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे सहित कपड़ों की जमकर खरीदारी।
आगरा में करवाचौथ पर देर रात तक बाजारों में चहलकदमी रही। शाम होते ही बाजार में भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने करवाचौथ के लिए जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा बिक्री ज्वैलरी की हुई, इसके साथ ही कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई।
50 करोड़ की ज्वैलरी
करवाचौथ पर सबसे ज्यादा ज्वैलरी की बिक्री हुई, सोने और चांदी सहित करीब 50 करोड़ की चांदी की बिक्री का अनुमान है। सुबह से रात तक ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
लहंगे और कपड़ों की 20 करोड़ की बिक्री
करवाचौथ पर ज्वैलरी के बाद सबसे ज्यादा लहंगे और कपड़ों की बिक्री हुई। एक अनुमान के तहत करीब 20 करोड़ की कपड़ों की बिक्री हुई है।
इस सेक्टर में भी बिक्री
कॉस्मेटिक 10 करोड़
मिठाई, चाकलेट, रेस्टोरेंट 10 करोड़
ब्यूटी पालर और महंदी 5 करोड़
करवा छलनी सहित अन्य सामान 5 करोड़