आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 11 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1306 पहुंच गई है।
आगरा में सोमवार को कोरोना के 11 नए केस आए हैं। 53 साल के ताजनगरी निवासी मरीज को निमोनिया होने पर भर्ती किया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव है। 51 साल के सिविल लाइन निवासी मरीज को निमोनिया था, रिपोर्ट पॉजिटिव है। 48 साल के बोदला निवासी मरीज में कोरोना पॉजिटिव आया है।
22 मरीज हुए ठीक, 135 का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 22 और मरीज ठीक हो गए, इस तरह 1081 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। 135 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 82.77 है।
सैंपल में 5 फीसद पॉजिटिव
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं, इसमें से 5 फीसद की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, 26322 सैंपल लिए जा चुके हैं।