
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र में पडोसी भोला 11 वीं की छात्रा (17 साल) से अक्सर छेड़छाड़ करता रहता था। मंगलवार सुबह इसकी शिकायत करने पर छात्रा पिता की आरोपी युवक के पिता के साथ कहासुनी भी हुई थी और बात मारपीट व धमकी तक पहुंच गई। घटना के वक्त मंगलवार शाम पांच बजे किशोरी का पिता बकरी चराने गया था और मां भी जंगल में गई थी।
परिवारीजनों का आरोप है कि किशोरी को अकेली देख युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया। घटना की सूचना पर सदर बाजार पुलिस व एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी और युवक के परिवारीजनों के बीच सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। किशोरी के परिवारीजन पड़ोसी युवक भोला पर घटना करने का आरोप लगा रहे है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment