Wednesday , 10 June 2026
Home अध्यात्म Ground breaking changes in India upto 6 Dec. 2018
अध्यात्म

Ground breaking changes in India upto 6 Dec. 2018

144

divya
आगरालीक्स……
रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने कहा है कि छह दिसंबर 2018 तक देश में अभूतपूर्व परिवर्तन होंगे। इस तरह उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तरफ इशारा किया है। उन्होंने पीएमनरेंद्र मोदी से देश में गौ संवर्धन आयोग के गठन, श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने और विद्यालयों में बच्चों को संस्कृति चिह्नों का प्रयोग करने की अनुमति देने की मांग की।
मथुरा में श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में मंगलवार को सनातन धर्म सम्मेलन में मंगलवार को संतों और धर्माचार्याें ने गौ रक्षा, यमुना संरक्षण और संस्कारित शिक्षा पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने की।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि गौ माता को बचाने के लिए पहले हमें खुद को बदलना होगा। हम लोग पालीथिन आदि के माध्यम से गायों को मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने गौ हत्या के विरोध में फांसी देने का कानून बनाने की मांग सरकार से की।
संत और पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानंद और झांसी की रानी जैसे देशभक्त पैदा करने वाली शिक्षा देने पर बल दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए राम मंदिर का निर्माण बहुत आवश्यक है। केंद्र सरकार इस बारे में विचार करना चाहिए।

परमार्थ निकेतन हरिद्वार के महंत चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि गंगा-यमुना के शुद्धीकरण के लिए केंद्र सरकार ने पहल शुरू की हैं। जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सबके सामने आएंगे। राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कोर्ट के निर्णय का सम्मान करने की बात कही। रामानुज जगद्गुरु बासुदेव महाराज ने भी राम मंदिर निर्माण पर अयोध्या के संतों से परामर्श लेने को कहा।
निम्बार्काचार्य युवराज महाराज, संत दीनदयालु महाराज, महंत सुतीक्ष्ण दास, गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। अनुराग कृष्ण शास्त्री, साध्वी चित्रलेखा, पुरुषोत्तम शरण शास्त्री, रामानुजाचार्य जगद्गुरु वासुदेवाचार्य महाराज, चिदानंद मुनि महाराज आदि ने गौ संरक्षण, धर्म, नदी संरक्षण पर विचार रखे। महंत हरिबोल महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरि, मलूकपीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज, अघोर पीठाधीश्वर बालयोगेश्वरानंद महाराज, डा. मनोज मोहन शास्त्री, संत बलरामदास, गोपालशरण देवाचार्य, विपिन बापू, मृदुलकांत शास्त्री, संजीव कृष्ण शास्त्री, मधु पंडित आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 11th June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ. पढ़ें 11...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 10th June 2026

आगरालीक्स…10 जून बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 9 June 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को इन पांच राशियों के लिए आएंगी खुशियां. पढ़ें 9 जून...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 8th June 2026

आगरालीक्स…सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

error: Content is protected !!